Purnia News: पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 478/26 में मरंगा निवासी सन्नी मल्लिक, पंकज कुमार उर्फ सन्नी महलदार एवं सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांड संख्या 481/26 में सुदीन चौक निवासी दीप राज और रामबाग निवासी कृष्ण कुमार को पकड़ा गया। इसके अलावा कांड संख्या 482/26 में मिल्की निवासी मो. शमीम तथा कसबा थाना क्षेत्र के सदभैली निवासी मैनुल हक को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.