पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के जावे पंचायत के चाभियारी टोला वार्ड संख्या-4 में मंगलवार को फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। जानकारी के अनुसार चोरी के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी धीरेंद्र मुखिया की गिरफ्तारी के लिए भवानीपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही धीरेंद्र मुखिया पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। यह भी पढ़ें- Palamu News: देसी पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ एक युवक गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खाट पर रखे पीले...