Purnia News: पुलिस की डायल 112 सेवा : सात मिनट के रिस्पांस टाइम के साथ सूबे में अव्वल
पूर्णिया, सितम्बर 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगस्त महीना पूर्णिया पुलिस के लिए खास रहा। खासकर इस महीने यहां की डायल 112 सेवा की झलक पूरे सूबे में दिखी। इस महीने के 24 दिनों तक उल्लेखनीय सेवा देकर पूर्णिया पुलिस ने कमाल कर दिखाया। पूर्णिया पुलिस के मुताबिक इस दौरान डायल 112 सेवा का औसत रिस्पांस टाइम सात मिनट 37 सेकेंड रहा। जिसकी बदौलत इन दिनों में यहां की डायल 112 सेवा ने सूबे में पहला स्थान बनाया। इसके अलावा इसी महीने के दो दिन सूबे में दूसरे एवं एक दिन चतुर्थ स्थान पर रहकर इस सेवा से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संवेदनशीलता के उदाहरण पेश किए। यही वजह रही कि बीते अगस्त के महीने में आपराधिक घटनाओं में कमी तो आई ही, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकाल में जिले के लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिली।
थाना गश्ती के कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.