पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस की कार्रवाई में 24 घंटे में 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अजामनतीय मामले के 07, अन्य मामले के 14, शराब मामले में 32 तथा रेप एवं पॉक्सो के दो आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ कर वाहन चालाने पर भी शिकंजा कसा। विभिन्न वाहनों पर कुल 3 लाख 57 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। जिले में कुल 223.300 लीटर देसी एवं 199.150 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...