पूर्णिया, जुलाई 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने 26 जुलाई को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर 330 लीटर शराब बरामद की, जबकि वाहन जांच अभियान में 2.56 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 16 गिरफ्तार आरोपियों में दो गैर-जमानती वारंट तथा दो अन्य कांडों के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हत्या के एक मामले में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 16 आरोपी गिरफ्तार, 330 लीटर शराब बरामद अभियान के दौरान पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब और 315 लीटर विदेशी शराब बर...