Purnia News: पुलिस की कार्रवाई में एक दिन में 50 गिरफ्तार, 1.340 किलो स्मैक जब्त
पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक दिन में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक अगस्त की कार्रवाई में विभिन्न मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मादक पदार्थों की बरामदगी और वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 50 गिरफ्तार आरोपियों में 21 गैर-जमानती वारंट के आरोपी, 21 अन्य कांडों के आरोपी, चार शराब से जुड़े मामलों के आरोपी, तीन आर्म्स एक्ट के आरोपी तथा एक दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट का आरोपी शामिल है। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से जुड़े मामलों में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। अभियान के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.