पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 33 केवी सोनदीप फीडर में मेंटेनेंस एवं निर्माण कार्य के कारण 29 सितंबर को रुपौली एवं भवानीपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता (विद्युत) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिम बालवीर प्रसाद वागिश ने बताया कि 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र धमदाहा से निकलने वाली 33 केवी सोनदीप फीडर का विद्युत प्रवाह मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 4 घंटे) सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बंद रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान नए 33 केवी धमदाहा ग्रिड (चिकनी डुमरिया) से कुंवाड़ी लाइन का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही सोनदीप में लगे पुराने तारों को बदलकर नया उच्च क्षमता का तार लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके।...