Purnia News: पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित गणेशपुर गांव में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत कराए जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए प्रखंड एवं जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण मो. तबारक, मो. वारिस, मो. इम्तियाज, मो. कुद्दुस समेत दर्जनों लोगों का आरोप है कि करीब 9.50 लाख रुपये की लागत से मो. इम्तियाज के घर से पूर्णिया-धमदाहा एसएच-65 तक बनाई जा रही पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और कार्य बिना स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कराया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.