पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में जन वितरण प्रणाली के नए 30 डीलरों की नियुक्ति प्रक्रिया में योग्य अभ्यर्थियों को फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे पछाड़ कर सीट कब्जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फर्जी प्रमाण पत्र गले की फांस बनेगा। पात्रता एवं मेधा सूची में अपना नाम अव्वल लाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बांटने वाले नटवरलाल के संपर्क में आए 21 सभी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कहा जा रहा है कि फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाला यहां बड़ा गिरोह सक्रिय है। अगर गंभीरता से मामले की जांच हुई तो इससे जुड़े कई अन्य नटवरलाल के चेहरे सामने आ सकते हैं।

फर्जी प्रमाण पत्रों की गतिविधि वायरल हुए वीडियो में अमरेंद्र कुमार गुप्ता नामक फर्जी प्रमाण पत्र बांटने वाला नटवरलाल कथित रूप से 21 अभ्यर्थियों को ब...