Purnia News: पीडीएस लाइसेंस : छह रिक्तियों को किया निरस्त, 19 की जांच
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बायसी अनुमंडल में 91 नए जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) लाइसेंसधारियों का अंतिम चयन कर लिया गया है। 116 रिक्तियों के विरुद्ध 91 योग्य आवेदकों का चयन किया गया है जबकि 19 मामलों को पुनः जांच के लिए भेजा गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बायसी अनुमंडल अंतर्गत जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए जिला चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बायसी अनुमंडल अंतर्गत कुल 116 रिक्तियों के समीक्षोपरांत 91 सुयोग्य आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। विभिन्न कारणों एवं तकनीकी बिंदुओं के कारण 19 रिक्तियों से संबंधित आवेदनों को पुनः गहन जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पीडीएस लाइसेंस : 21 अभ्यर्थियों के गले की फांस बनेगा फर्जी शै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.