पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब साल भर पहले साईबर फ्रॉड के द्वारा ठग लिए गए रूपये पीड़ित को वापस मिल गए। जिससे पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटी और उन्होंने पूर्णिया पुलिस को धन्यवाद किया। पीड़ित की पहचान अमौर थाना के बेलगच्छी वार्ड नंबर नौ निवासी मो सज्जाद के रूप में की गई है। पिछले साल 11 अगस्त को साईबर फ्रॉड ने उनसे 2 लाख 65 हजार रुपये फ्रॉड कर लिए थे। जिसको लेकर उन्होंने साईबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के दिशा- निर्देश पर पुलिस ने अनुसंधान की गति तेज की और ठगे गए सारे रुपये बरामद कर पीड़ित को लौटा दिए गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से दो पीड़ितों के 66,596 रुपये लौटे यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से दो पीड़ितों के 66...