पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। जिले के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर पिछले दो दिनों से पीओएस मशीनों का लिंक बाधित रहने से राशन वितरण प्रभावित हो गया है। तकनीकी समस्या के कारण सैकड़ों लाभुकों को बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ रहा है। लगातार दुकानों का चक्कर लगाने से लाभुकों में नाराजगी बढ़ रही है, वहीं पीडीएस डीलर भी परेशानी झेल रहे हैं। लाभुक मो. शाहिद, मो. रब्बान, संतोष कुमार, अमित यादव, अमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अनिता देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से रोज सुबह राशन लेने के लिए पीडीएस दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन लिंक फेल रहने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके सामने परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। उधर, पीडीएस दुकानदारों का कहना है कि लिंक नहीं रह...