Purnia News: पीएचसी में मातृत्व जांच शिविर, 180 गर्भवती महिलाओं की जांच
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले मातृत्व जांच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 180 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और गर्भस्थ शिशु की बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना था। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Katihar New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.