पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा पुलिस ने नेवालाल चौक और फन सिटी पार्क के बीच छापेमारी कर दो आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 403/26 के आरोपी पाचू मोहल्ला निवासी सादिक और अमीर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...