Purnia News: पिपरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में राज कुमार साह के निजी आवास पर स्वामी शाही धाम दानापुर के ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि केवल मनुष्य के रूप में जन्म लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानव जीवन के उद्देश्य को समझना भी जरूरी है। मनुष्य को सात्विक जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए और किसी का अहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोभ और मोह मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए सत्संग का मार्ग अपनाना जरूरी है। सत्संग मनुष्य को परमात्मा की ओर जाने का मार्ग दिखाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.