पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिकअप से ले जा रहे पांच मवेशी को मरंगा थाना पुलिस ने बरामद किया है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी मरंगा के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उफरैल चौक की ओर एक पिकअप में मवेशी लादकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मवेशी को बरामद कर थाना ले गई है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...