Purnia News: पिकअप और ट्रक से 17 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दनसार पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप और टाटा 407 ट्रक से 17 मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने पिकअप संख्या बीआर11जीएफ6724 और टाटा 407 ट्रक संख्या बीआर11जीए3155 की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में मवेशियों को प्लास्टिक की रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधकर एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी 17 मवेशियों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अररिया जिले के अररिया थाना क्षेत्र के धामा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.