Purnia News: पारिवारिक विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित ने अपने दो भाइयों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मो. अब्दुल अजीज ने आवेदन में बताया है कि 6 अगस्त की दोपहर उसके दो भाइयों ने कथित रूप से धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि बेहोश होने के बाद उसे कमरे में बंद कर दोनों मौके से फरार हो गए। होश आने पर उसने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकालकर पहले केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.