पूर्णिया, अक्टूबर 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारिवारिक विवाद में एक चिकित्सक ने जहर खा लिया। जिन्हें जीएमसीएच मे भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना के खुटहा गांववासी पीएम सिंह (70) के रूप में हुई है। जीएमसीएच टीओपी में तैनात एसआई कृत्यानंद पासवान ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर कर भरगामा थाना को भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि चिकित्सक की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी आवेश में उन्होंने जहर खा लिया। आनन- फानन में उन्हें जीएमसीएच लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...