Purnia News: पानी टंकी खराब रहने से बढ़ी परेशानी
पूर्णिया, नवम्बर 22 -- Purnia News: पुरैनी। प्रखंड के अधिकांश वार्डों में पानी टंकी से शुद्ध पानी नहीं मिलने पर लोगों ने योजना के औचित्य पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सपरदह बड़ी मुसहरी स्थित पानी टंकी के पोषक क्षेत्र में आने वाले लोगों को शुद्ध पानी की जगह आयरन युक्त पानी मिल पा रहा है। सपरदह के ग्रामीण रमेश यादव, सिकंदर कुमार, सोनु सिंह, बालेश्वर मंडल ने बताया कि लगभग एक वर्ष से पानी टंकी बंद पड़ा है। इतना ही नहीं बिछायी गयी पाईपलाइन, नल व अन्य व्यवस्था चौपट हो गयी है। यह पानी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है। कभी भी सुचारू रूप से पानी टंकी चालू नहीं रहता है। लोग विवश होकर चापानल के सहारे आयनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता शशि शेखर ने बताया कि स्थल जांच कर कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.