Purnia News: पांच स्थानों पर श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आज
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड में 27 अगस्त को पांच पंचायतों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति टोलों में रहने वाले लाभुक परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर के आयोजन के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह, सात एवं गिरदा के वार्ड संख्या 10 में शिविर लगेगा। इसके अलावा डिमिया छतभेली के वार्ड संख्या 14 एवं 15 स्थित पैक्स गोदाम, रामदेली पंचायत के कठेली वार्ड संख्या एक, हफनिया वार्ड संख्या दो एवं पंचायत भवन रामदेली में शिविर आयोजित किया जाएगा। दनसार पंचायत के बड़की मुसहरी, गरही टोला, जिला टोला एवं दनसार आंगनबाड़ी केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.