पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसौनी मोहमपुर में पांच लीटर देशी शराब बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र में शराब धर पकड़ के लिए छापामारी की गयी। पुलिस वाहन देखते ही शराब तस्कर फरार हो गया। शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...