Purnia News: पांच फरार वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि छापेमारी कर बिशनपुर आखिरी टोला के परशुराम यादव, नगर पंचायत धमदाहा स्थित हरिन कोल के अमित भगत, हरिन कोल के ही रंजीत भगत, धमदाहा दक्षिण टोल के छोटेलाल ऋषि एवं धमदाहा दक्षिण टोल के ही ललन ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Purnia News: गैर-जमानती वारंट के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.