Purnia News: पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का संपन्न
पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रजीगंज गांव में आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। अंतिम दिन मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं की टोली ने फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते हुए मटका फोड़ा। इसके बाद गणपति महाराज की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। महोत्सव के पांचों दिनों तक प्रतिदिन संध्या बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं, मेले में लगाए गए झूले और मनोरंजन के विभिन्न साधन बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: 5100 दीपों से जगमगाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.