Purnia News: पांच दिन बाद गायब महिला का सौरा नदी से बरामद
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी श्रीराम टोला से पांच दिन पूर्व गायब महिला का शव मंगलवार कि संध्या सौरा नदी से बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कागजी प्रकिया पुरी कर शव को परिजन को सौंप दिया। मृतका नगर निगम वार्ड संख्या 42 के श्रीराम टोला बेलौरी निवासी दिनेश ऋषि की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार भूलो देवी 17 सितंबर को सौरा नदी किनारे शौच के लिए गई थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार शाम स्थानीय मछुआरे नदी में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों में फंसा एक शव दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.