पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने हथियार तस्करी का एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जलालगढ़ थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर कुल पांच कट्टे, 11 कारतूस व एक खोखा बरामद की है। एसएसपी डा शौर्य सुमन ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामले दो अलग- अलग केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सूचना पर पुलिस ने जलालगढ़ थाना के सरसोनी में दबिश दी। जहां नीरज कुमार ततमा के घर से पुलिस ने चार कट्टा, 11 गोली व एक खोखा बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने नीरज कुमार ततमा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जलालगढ़ थाना में एक केस दर्ज किया गया। इस केस में मुफस्फिल थाना क्षेत्र एक अन्य आरोपी को शामिल किया गया है। आरोपी कसबा ...