पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। 12वीं शरीफ के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स बायसी के बैनर तले गुरुवार को उच्च विद्यालय बायसी में पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 79 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी 79 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक शाह अंजुम ने शिविर में अपना 25वां रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स वर्ष 2020 से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है। वर्ष 2020 में आयोजित पहले शिविर में 79 यूनिट, 2021 में दूसरे शिविर में 103 यूनिट, 2025 में तीसरे शिविर में 77 यूनिट तथा 15 फरवरी 2026 को चौथे शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। पांचवें शिविर में 79 यूनिट रक्त संग्रह के साथ अब तक पांचों शिविरों में कुल 458 यूनिट रक्त...