पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित कचरा उठाव बंद होने से मुख्य सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है। इससे लोगों को दुर्गंध, गंदगी और संभावित संक्रमण का खतरा सताने लगा है। हड़ताली सफाई कर्मी प्रतिदिन नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी。 यह भी पढ़ें- Gaya News: पांचवें दिन भी नहीं शुरू हुयी सफाई व्यवस्था, शहर में 2500 टन कचरे का अंबारघर-घर कचरा उठाव ठप, सड़क किन...