Purnia News: पहली बार पैक्स अध्यक्ष बने मंटू कुमार, 131 मतों से दर्ज की जीत
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत में बुधवार को पैक्स उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में देर रात मतगणना कराई गई। मतगणना में मंटू कुमार ने पहली बार पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश कुमार को 131 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमार ने मंटू कुमार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में मंटू कुमार को 487 मत मिले, जबकि महेश कुमार को 354 मत प्राप्त हुए। वहीं, 11 प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। यह भी पढ़ें- Purnia News: जगनी पैक्स उपचुनाव में 59.89 प्रतिशत मतदान मतगणना में पिछड़ा वर्ग कोटि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.