पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड के चंद्रगामा पंचायत अंतर्गत दोघरिया गांव में पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक पशुओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में कुल 205 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें 71 गाय, 12 भैंस और 122 बकरियां शामिल थीं। शिविर में पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सक, पैरावेट एवं वैक्सीनेटर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन टीम द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक उपचार एवं टीका...