Purnia News: परमान नदी में समाए तीन घर, दर्जनों परिवारों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड की खपड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित मथुरापुर चमन टोला में परमान नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को नदी कटाव के कारण तीन परिवारों के घर नदी में समा गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक घर अभी भी नदी कटाव की जद में हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया बीवी तराना एवं मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज आलम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अंचल अधिकारी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी गणेश पासवान ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर क्षति का आकलन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.