Purnia News: पत्नी को लाने गए युवक के साथ मारपीट, पिता ने थाने में दिया आवेदन
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वीरपुर लोखरा वार्ड संख्या 13 निवासी फैजुद्दीन ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बसंतपुर निवासी कई लोगों को आरोपित किया है। आवेदन के अनुसार फैजुद्दीन के छोटे पुत्र उमर आलम (25) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बसंतपुर में हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। फैजुद्दीन का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से उनकी बहू मायके में रहने लगी थी और ससुराल आने से इनकार करती थी। करीब तीन महीने पूर्व उमर आलम अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था। इसी दौरान आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे फैजुद्दीन के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.