पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड की रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रविवार सुबह खेत में पटुआ डुबोने गए इंटरमीडिएट के छात्र की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक भी झुलसकर घायल हो गया। मृतक की पहचान रूपौली वार्ड नंबर 10 निवासी 19 वर्षीय मो. साकिब पिता सज्जाद के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मो. सोहेल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार साकिब मधेपुरा में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को शिक्षक दिवस मनाने के बाद वह घर लौटा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी मां और करीब आठ-दस अन्य लोगों के साथ खेत में पटुआ डुबोने गया था। यह भी पढ़ें- गोड्डा समेत संथाल परगना में वज्रपात का खतरा इसी दौरान अचानक वज्रपात हो गया। साकिब और मो. सोहेल एक ही स्थान पर काम ...