Purnia News: पटना में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी
पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ की प्रदेश इकाई के आह्वान पर आगामी 2 और 3 नवंबर को राजधानी पटना में प्रस्तावित दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सोमवार को पूर्णिया के जनता चौक स्थित जीपी कॉम्प्लेक्स में पंचायत रोजगार सेवकों का एकदिवसीय प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने सम्मेलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि करीब 20 वर्षों तक नौकरी करने के बावजूद पंचायत रोजगार सेवकों के प्रति सरकार और विभाग का रवैया उपेक्षापूर्ण बना हुआ है। इसको लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.