Purnia News: पक्का पुल नहीं बनने पर जिला परिषद सदस्य ने बनवाया चचरी पुल, ग्रामीणों को मिली राहत
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के सब्दलपुर और संझेली पंचायत को जोड़ने वाले दियारी शिकारपुर-कदवा मार्ग पर वर्षों से स्थायी पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बनी हुई है। इस बीच जिला परिषद सदस्य मो. बेलाल अहमद ने दूसरी बार अपने निजी खर्च से लाखों रुपये की लागत से बांस का चचरी पुल बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में दोनों पंचायतों के लोगों को महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय 11 से 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। चचरी पुल बनने से फिलहाल आवागमन सुगम हो गया है। यह मार्ग करीब 10 से 12 गांवों के लोगों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। साथ ही गुलाबबाग मंडी तक कृषि उपज पहुंचाने के लिए किसानों का यह सबसे निकट और सुविधाजनक रास्ता है। बरसात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.