पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की आम बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई, लेकिन बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान कनीय अभियंता और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता भारत मलिक विभागीय योजनाओं की जानकारी देने लगे, पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर महीनों से नहीं बदले जा रहे हैं, हल्की हवा या बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, कई जगहों पर नंगे तार झूल रहे हैं और कई बिजली पोल...