पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को हंगामेदार रही। बैठक में बिजली, स्कूलों में मध्याह्न भोजन, जीविका, स्वास्थ्य सेवा, कृषि विभाग, राशन कार्ड और परिमार्जन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पंचायत समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष सवाल उठाए। शिकायतों का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने कई विभागों के प्रति नाराजगी जताई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बायसी विधायक गुलाम सरवर मौजूद रहे। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्या, स्कूलों में मध्याह्न भोजन में अनियमितता, परिमार्जन, राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने और कार्ड में नाम जोड़ने, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बिजली बिल में गड़ब...