Purnia News: पंचायत सचिवों को मिला राजस्व कर्मचारियों का प्रभार
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में पंचायत सचिवों को राजस्व कर्मचारियों का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इससे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशान हो रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।भवानीपुर के राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को सभी पंचायत सचिवों को संबंधित पंचायतों के राजस्व कर्मचारियों का प्रभार सौंप दिया गया। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Banka News: राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल के काम ठप, बांका में 20,988 प्रमाणपत्र आवेदन लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.