पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जी-राम-जी से संबंधित योजनाओं और उनके लाभों से भी लोगों को अवगत कराया गया। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड की चांदी पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बस्तौल में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभा उन्होंने ग्रामी...