Purnia News: पंचायतों में खेल क्लब गठन की तैयारी तेज
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय खेल क्लब गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। खेल विभाग की मार्गदर्शिका-2025 के तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम एवं नगर पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जाएगा, ताकि खेलों में जनभागीदारी बढ़े, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिले और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पंचायतवार खेल क्लब गठन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए इच्छुक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.