पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति पूर्णिया द्वारा स्थानीय फुटबॉल मैदान झील टोला बाघमारा के प्रांगण में चल रहे 15 दिवसीय 43वां फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच स्पोर्टिंग क्लब सीसाबाड़ी पूर्णिया और गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल के बीच खेला गया। इसमें गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल ने स्पोर्टिंग क्लब सीसाबाड़ी पूर्णिया को 5-0 से हरा दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: मरियम नगर पूर्णिया ने वेस्ट बंगाल को 6-0 से हरायामैच का विवरण खेल के दौरान जर्सी नंबर 30 सुशील उरांव ने पहला गोल दूसरे मिनट, दूसरा गोल जर्सी नंबर 10 आनंद ऋषिदेव पांचवें मिनट, तीसरा गोल जर्सी नंबर 30 सुशील उरांव 34वें मिनट, चौथा गोल हाफ टेन के बाद जर्सी नम्बर 30 सुशील उरांव 10वें मिनट और पांचवा गोल जर्सी नंबर 11 दीपक चौधरी...