Purnia News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पीएसडी कॉलेज हरदा, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कामाख्या स्थान कृत्यानंद नगर, मध्य विद्यालय उपरैल बैगना तथा माध्यमिक विद्यालय हरदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देश के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेताजी का साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर डॉ. शिव कुमार, प्रो. कुमारी मृदुलता, अर्चना, दिनेश पासवान, शमीम अख्तर, विनोद कुमार, विवेक कुमार, पूर्णिमा, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अजय कुमार सहित शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.