Purnia News: नेट की निर्धारित अहर्ता नहीं फिर भी बन गये अस्सिटेंट प्रोफेसर
पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेट की निर्धारित अहर्ता नहीं रहने के बावजूद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा हिन्दी विषय में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर हेमा कुमारी की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी गई। मगर पूर्णिया विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया के क्रम में दास्तावेजों की जांच में नियुक्ति की अनुशंसा में हुई गड़बड़ी सामने आई। इसके उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय ने हिंदी विषय में संविदा सहायक प्राध्यापक पद पर हेमा कुमारी की नियुक्ति की अनुशंसा पर आपत्ति जताई है। दस्तावेजों की जांच में विश्वविद्यालय ने पाया कि अभ्यर्थी अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए आवश्यक नेट पात्रता पूरी नहीं करती हैं। विश्वविद्यालय ने 16 अगस्त को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना को पत्र भेजकर अनुशंसा को रद्द या वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.