पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के नशामुक्त बिहार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भवानीपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जीविका दीदियों ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली। अभियान की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद जीविका दीदियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नशा मुक्त: जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली प्रभात फ...