Purnia News: नीलम दीदी की जयंती पर पौधरोपण का दिया संदेश, जागरूकता रैली निकाली
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। गुरु माता राजमणि दीदी नीलम की जयंती के अवसर पर शनिवार को शिव शिष्य परिवार धमदाहा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण बचाने का आह्वान किया गया। शनिवार शाम करीब पांच बजे हरिद्रा नंद फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित रैली में 200 से अधिक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य परिवार के सदस्य शामिल हुए। सभी अपने हाथों में पौधे लेकर बनमनखी रोड से सेंट्रल बैंक, मुख्य चौक, बाजार होते हुए नेहरू चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिव शिष्य परिवार ने रैली निकाल पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.