Purnia News: निलंबित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बगैर जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति के मदरसा और संस्कृत शिक्षकों के एरियर मद में करीब 65 करोड़ की राशि भुगतान करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग के दोनों निलंबित लिपिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए प्रपत्र क गठित कर दिया गया है। डीईओ रविन्द्र कुमार प्रकाश की अनुशंसा पर आरडीडीई कुंदन कुमार ने दोनों लिपिकों को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी है। आरडीडीई कुंदन कुमार ने बताया कि डीईओ के बगैर स्वीकृति के एरियर राशि का भुगतान किया गया है। डीईओ की अनुशंसा पर दोनों लिपिकों को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- ई शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वाले 56 शिक्षकों का कटेगा वेतन शिक्षा विभाग के निलंबित प्रधान लिपिक शाहनवाज अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.