Purnia News: निर्माणाधीन दादरघाट पुल से काटा जा रहा सरिया, ग्रामीणों में चिंता
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड का निर्माणाधीन दादरघाट पुल एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से निर्माण कार्य बाधित रहने के बीच अब पुल के पाये (स्पाइन) में लगे सरिये को अज्ञात लोगों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पुल के ऊपर लगे सरिये को काटकर चोरी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मुआवजा एवं भूमि संबंधी प्रक्रिया के कारण पुल निर्माण का कार्य लंबे समय से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन ढांचे की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल में लगे सरिये को इसी तरह काटकर ले जाया गया तो भविष्य में निर्माण कार्य शुरू होने पर तकनीकी और निर्माण संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय ग्रामीण अरुण कुमार मंडल, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.