पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड स्थित अवर निबंधन कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवपदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी कुमार देवबन्धु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया जबकि स्थानांतरित अवर निबंधन पदाधिकारी सुशील कुमार पासवान को कातिबों एवं कार्यालय कर्मियों ने भावुक माहौल में विदाई दी। समारोह के दौरान कार्यालय कर्मियों एवं कातिबों ने सुशील कुमार पासवान के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने उनके नए पदस्थापन सुपौल जिले के वीरपुर निबंधन कार्यालय में भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं, नवपदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी कुमार देवबन्धु का स्वागत करते हुए कर्मियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कार्यालय के कार्यों को और गति मिलेगी। साथ ही निबंधन ...