Purnia News: निजी खर्च से कराई जल निकासी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के मसुरिया गांव सीमा से सटे यादव टोला से काली मंदिर चम्पानगर तक कचहरी बलुआ-केनगर मुख्य सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोहवारा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम ने अपने निजी खर्च से मोटर पंप लगवाकर पानी की निकासी कराई। लगभग 200 मीटर तक सड़क पर जमा पानी हटने के बाद आवागमन फिर से सामान्य हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। पानी की सड़ांध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई थी। लोगों का कहना है कि सांसद, विधायक और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर कई बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.