पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रसव कराने महिला एवं उसके परिजन को निजी अस्पताल जाने की सलाह देने के आरोप में जीएमसीएच में संविदा पर बहाल एक स्वास्थ्यकर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मी की पहचान जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोमन बासा निवासी अंकित यादव के रूप में हुई है। वह अस्पताल के इमर्जेन्सी वार्ड में बतौर ड्रेसर कार्यरत है। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी कि आरोपी स्वास्थ्यकर्मी इमर्जेन्सी वार्ड को छोड़कर प्रसव वार्ड आया था। यहां पहुंची एक प्रसूता एवं उसके परिजनों को वह लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल जाने की सलाह दे रहा था। मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।...